News
दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सुसरालियों ने दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता को मारपीट कर जहर देकर मारने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मायकेवालों ने सुसराल पहुंच विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है।
गाजियाबाद के डासना के रफीकाबाद कालोनी निवासी फरमूद्दीन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डून की शादी बाबूगढ़ छावनी में बिजली घर के सामने निवासी तालिब से 26 फरवरी 2022 की को थी। शादी में उसने 35 लाख रुपये खर्च किए। उसके बाद भी दहेज की मांग पूरी ना करने पर सुसरालियों ने मारपीट कर जहर देकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












