ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 21 जुलाई: वृषभ राशि वालों के जीवनसाथी की स्थिति ठीक नहीं, ये राशि वाले पास रखें हरी वस्तु, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध स्‍वग्रही होकर मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। शुक्र के साथ मंगल सिंह राशि में हैं। केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
अभी भी जोखिम भरा समय है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी परेशानी हो सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम की स्थिति थोड़ी ठीक-ठाक कही जाएगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-शारीरिक स्थिति करीब-करीब ठीक है लेकिन जीवनसाथी की स्थिति बहुत ठीक नहीं है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे लेकिन कोई नई शुरुआत न करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-मनोदशा बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी थोड़ी गिरावट दिख रही है। प्रेम और व्‍यापार दोनों ही पहले से सुधार की ओर है। अभी भी एक-दो दिन तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अपनों के साथ की वजह से रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-अच्‍छी स्थिति है। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-अज्ञात भय परेशान करेगा। सिरदर्द, नेत्र विकार से परेशान रहेंगे। खर्च को लेकर बहुत सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। राजनैतिक लाभ मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। लाल वस्‍तु का दान करें और हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page