कार्तिक गंगा मेलें की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला तैयारी……
-डीएम ने गंगा मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया
-गढ़ गंगा मेले में साफ-सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान:डीएम
-गंगा मेले में 25 से 30 लाख श्रद्घालु गंगा स्नान करने आते है
-मेला आयोजन के लिए शासन द्वारा धनराशि भेजी जाती है
हापुड़-
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र लगने वाले आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला-2025 सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी ने गंगा मेला सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गंगा मेले से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गढ़ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। तथा कार्तिक पूर्णिमा मेले में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी मेले का भ्रमण कर मेले की जानकारी प्राप्त कर ले,जहां पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है,तो उसको समय रहते ही पूर्ण कर लिया जाए जिससे मेले के दौरान अव्यवस्था ना होने पाए।
आपको बता दें,कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला राजकीय मानचित्र पर आने के बाद मेला आयोजन करने के शासन द्वारा धनराशि रिलीज की जाती है। वर्ष 2025 में गंगा मेले के आयोजन के लिए प्रस्तावित धनराशि का आंकलन किया जाता है। जिसके उपरांत शासन ने धनराशि की मांग की जायेगी।
गौरतलब है,कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में 25 से 30 लाख श्रद्घालु उत्तर प्रदेश सहित अन्य जनपदों से गंगा मेले में स्नान करने आते है। मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। गंगा मेले की तैयारी एक माह पहले से ही शुरू कर दी जाती है। जिससे मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह मेला महाभारत काल से प्रतिवर्ष लगता आ रहा है।












