News
साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी से की 10 लाख रुपए ठगी

साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी से की
10 लाख रुपए ठगी
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी व रिटायर्ड पुलिसकर्मी से साइबर ठगों ने योनो ऐप के जरिए खाते से दो बार में दस लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी व रिटायर्ड पुलिसकर्मी किरन पाल सिंह ने बताया कि 19 मई 2025 को उनके पास एक फोन कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हापुड़ ट्रेजरी से राधेश्याम त्रिपाठी बताया। उसके बाद 21 मई 2025 को उनके बैंक खाते से दो बार में आरटीजीएस के जरिए 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












