जंगल से ग्रामीणों को लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में देर रात जंगल से ग्रामीणों को लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गढ़ क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव कुदैनी की मडैया निवासी 25 लोग बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर पशुओं का चारा लेने कल्याणपुर गए थे।
लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली गांव सौगढ़-शाहपुर के पास 15 फीट गहरे खेत में पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में सवार लोग दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निका अस्पताल पहुंचाया। कुदैनी मढैया निवासी 32 वर्षीय कुंता(33) की मौत हो गई , जबकि पुष्पा, मोनिका, रूपवती, काजल, सीमा, विमलेश, चमन और धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया एक महिला की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।












