कार्तिक गंगा मेलें में भारी भीड़ को लेकर डीएम के निर्देश पर जिलें के कक्षा एक से इंटर तक के समस्त विघालय तीन व चार नवम्बर को रहेंगे बंद

कार्तिक गंगा मेलें में भारी भीड़ को लेकर डीएम के निर्देश पर जिलें के कक्षा एक से इंटर तक के समस्त विघालय तीन व चार नवम्बर को रहेंगे बंद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
डीएम द्वारा दिये गये आदेश पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले राजकीय गंगा मेले के कारण रास्तों पर भारी भीड के चलते विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन संचालित विद्यालय / उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालय / समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त/सभी बोों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक में दिनाक 03 11 2025 से दिनांक 04 11 2025 (दो दिन) का अवकाश घोषित किया जाता है।
बीएसए रितु तोमर ने बताया कि
जनपद के उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन संचालित विद्यालय / उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा के नियन्त्रणाधीन संचालित विद्यालय / समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त / सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक दिनांक 03.11.2025 से दिनांक 04 11 2025 (दो दिन) को बन्द रहेंगे। यदि अवकाश के दिनों में कोई विद्यालय खुला हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।












