ठेकेदार पर बच्चीं से रेप का आरोप

ठेकेदार पर बच्चीं से रेप का आरोप
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ठेकेदार पर उनकी 11 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोप लगाते हुए थानें में तहरीर दी है।
कपूरपूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री घर में ही कपड़ों की सिलाई का काम करती है। इस दौरान सिलाई का काम देने वाले ठेकेदार ने सात दिसंबर को बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने जब आरोपित से इस संबंध में बात की तो उसने अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। बीते कई दिनों से पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि प्रकरण के संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।












