M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सर्राफ की पार्टी में जमकर नाचीं बार बालाएं,नशे में धुत सर्राफ ने बालाओं बाला को गोदी में बैठाकर अपनी ही वीडियों कर दी वायरल, अरबपति सर्राफ पर दर्ज होगा मुकदमा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर में देर रात आयोजित एक पार्टी में एक सर्राफ ने अपने बेटे की शादी से पूर्व प्रमुख लोगों को दी दावत में जमकर शराब परोसी और उनके एन्जॉय के लिए बाला बालाओं को बुलाया, जिन्होंने रईसतादों की गोदी में बैठकर जमकर ठुमके लगाए। मामला का खुलासा होनें पर आबकारी विभाग ने एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करवा दी, जबकि अश्लीलता फैलाने वालें व आयोजक कर्ता के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही ना होना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, हांलांकि पुलिस का दावा हैं कि जांच के बाद सर्राफ सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की जायेगी। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक सर्राफ के बेटे की शादी है। शादी से पूर्व सर्राफ ने देर रात प्रमुख लोगों को एक पार्टी में बुलाया, जहां शराब ,शबाब व कबाब का इंतजाम किया था।

देर रात पार्टी में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाएं और रईसजादों की गोदी में बैठकर शराब पिलाई ,तो रईसजादों ने भी जमकर नोट उड़ाएं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।



बताया जाता हैं कि मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आदि शहरों में दर्जनों सर्राफा की दुकान खोलने वालें अरबपति सर्राफ जमकर नाचा। सूत्रों के अनुसार नशे में धुत सर्राफ ने बालाओं के साथ वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर दिया और मीडिया को भेज दिया। जिससे मामला शहर में फ़ैल गया। बताया जा रहा है कि मामला निमटाने के लिए बैठक चल रही है,कि किस तरीके से मामला शांत कर मीडिया व पुलिस को मैनेज किया जाएं।



शहर कोतवाल रघुराज सिंह व आबकारी अधिकारी ने बताया कि यूपी की शराब की परमिशन ली गई थी और हरियाणा की शराब मौजूद थी। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अश्लीलता फैलाने के मामले में वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page