साइबर ठगों ने कमाई का झांसा देकर महिला से की ठगी

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र में घर से ही नामी कंपनी के लिए पैसिल पैकिंग का काम कर मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से 8900 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
गांव बैठ निवासी फरहाना ने बताया कि वह सोशला मीडिया एप पर वीडियो देख रही थी। इसी दौरान वीडियो में नामी कंपनी की पेंसिल की पैकिंग का काम घर से ही करने पर कमाई करने के बारे में बताया गया। संपर्क के लिास्थ मोबाइल नंबर भी बताया गया। महिला ने मोबाइल नंबर पर कॉल की तो अज्ञात व्यक्ति ने उसे फीस के लिए 650 रुपये जमा कराने को कहा। उन्होंने आरोपी के बताए अनुसार फार्म भरकर दिए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। जिसके बाद आरोपी ने कई बार में विभिन्न खर्च के लिए पैसों की मांग की। उन्होंने आठ हजार नौ सौ रुपये आरोपी के बताए गए नंबरों व खांतों में भेजे। इसके बाद पैसे जमा करने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उन्हें धमकाने की कोशिश की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।













Pretty nice post. I just stumbled upon your weblog and wanted to say that I have really enjoyed surfing around your blog posts. In any case I will be subscribing to your rss feed and I hope you write again soon!