News
हापुड़ निवासी कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हापुड़ निवासी कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के हरिद्वारी नगर मोहल्ले निवासी
कपिल (31) एटा में एटा जेल में तैनात था। कपिल तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।
गुरुवार को कांस्टेबल कपिल ने घर के आंगन में लगे पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












