M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सनातन हिंदू वाहिनी के दसवें स्थापना दिवस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा:महेश

हापुड़।

बुधवार को सनातन हिंदू वाहिनी के जिला कार्यालय, संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी महाराज के नेतृत्व में आगामी दसवें स्थापना दिवस (12 नवम्बर से 19 नवम्बर 2025) के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चंद सैनी ने की। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को भव्य एवं अनुकरणीय बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए। जनपद सहित संपूर्ण मेरठ मंडल के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम धीरखेड़ा स्थित श्रीजी गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा,जो 12 नवम्बर से 19 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन आयोजित होगी। कथा के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं गौ-संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ महाराज ने आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें,और इस पुण्य अवसर के साक्षी बनें।
इस अवसर पर संगठन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page