M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एसपी से की शिकायत

हापुड़। पति की मौत के बाद मुरादाबाद में दूसरी शादी करके रह रही महिला ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए एसपी से शिकायत की है। उसके दो बेटे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुघराला में अपनी बुआ के साथ रहते थे। जिनमें एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब महिला ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में जिला बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गढिय़ा निवासी जगरोशनी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव खदुआ निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। जबकि उसके पुत्र नरेश व बंटी थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में बुआ के घर रह रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि 20 मई को उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामला आत्महत्या का दर्शाकर पुत्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी उसे जानकारी तक नहीं दी गई। अब पता चलने पर वह यहां पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page