M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बिजलीकर्मी ने 15 दिन में की महिला पुलिसकर्मी सहित दो महिलाओं से शादी , एसपी ने किया हेड कांस्टेबल का तबादला, एफआईआर दर्ज

बिजलीकर्मी ने 15 दिन में की महिला पुलिसकर्मी सहित दो महिलाओं से शादी , एसपी ने किया हेड कांस्टेबल का तबादला, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी व बिजली कर्मी ने शादी के 15 दिन बाद ही पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही एक शादीशुदा महिला हेड कांस्टेबल से लव-मैरिज कर ली। जिससे क्षुब्ध पहली पत्नी ने एसपी से शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
गांव गज़ालपुर निवासी व बिजली कर्मी नवीन की शादी
16 फरवरी 2025 बाबूगढ़ निवासी नेहा से हुई थी।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति का शादी से पहले से ही वन स्टाप सैंटर में तैनात एक शादीशुदा महिला हेड कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले में जब उसने पति से विरोध किया,तो पति ने जबरदस्ती महिला हेड कांस्टेबल से मिलवाकर उससे माफी मंगवाई और बिना उसे तलाक दिए एक मार्च को उससे मंदिर में शादी कर ली।



पीड़िता ने बताया कि मामले का खुलासा होने पर पति ने उससे मारपीट की और दोनों को साथ रखने की बात कही,जब उसने विरोध किया, तो पति ने धमकी दी कि हम दोनों जहर खा लेंगे और सबको फंसा देंगे।



पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उधर एसपी ने महिला हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर देहात से हटाकर किसी अन्य थानें में कर दिया है।



थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page