M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सड़क पर खड़ी बाईक में लगी आग,जलकर हुई राख,हीट वेव से आग लगने की आशंका

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र के मोदीनगर रोड़ पर सड़क पर खड़ी एक बाईक में अचानक आग लग गई। लोगों ने बराबर में बह रहे नालें से पानी ड़ालकर आग पर काबू पाया। बाईक में हीट वेव से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड़ पर सड़क पर बाइक खड़ी थी, तो अचानक उसमे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में बाइक जलकर राख में तब्दील हो गई।

वहां मौजूद युवकों ने जब बाइक में अचानक आग लगते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही युवकों ने बराबर में बह रहे नालें से गंदा पानी बाल्टी से भर भरकर डाला और आग पर काबू पा लिया। हीट वेव से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।



वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल



इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक गंदे नालें से पानी की बाल्टी भर भरकर बाईक के चारों तरफ डाल रहे हैं।



हीट वेव से आग लगने की आशंका



वहीं जानकर इसे हीट वेव का असर बता रहे हैं। प्रदेश में नौतपा की शुरुआत हुई है। हीट वेव के कारण ही खड़ी बाइक में आग लगना बताया जा रहा है।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page