ATMS College of Education Menmoms
News

प्लॉट दिलाने के नाम पर दंपत्ति से 6 लाख रुपए की ठगी

प्लॉट दिलाने के नाम पर दंपत्ति से 6 लाख रुपए की ठगी

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में प्लॉट दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी कर दंपती से छह लाख तीन हजार रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी कोमल गोयल ने बताया कि उनके पति कपिल गोयल ने मोहल्ले के ही प्रॉपर्टी डीलर बॉबी मित्तल से हापुड़ में एक प्लॉट खरीदने की बात कही थी। आरोपी बॉबी ने उनकी व उनके पति की मुलाकात बाबूराम, चंद्रप्रकाश व रीनू निवासी गांव अयादनगर जूनुब से कराई थी। आरोपियों ने मोहल्ला चमरी में एक प्लॉट जोकि देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला चमरी ने सात अक्तूबर 2024 को रीनू के नाम बैनामा करने की बात उनसे कही थी। उनकी बातों पर विश्वास करके वह और उनके पति इस प्लॉट को खरीदने के लिए तैयार हो गए।

सात जनवरी 2025 को पांच लाख रुपये के चेक व एक लाख तीन हजार रुपये नकद प्राप्त कर रीनू ने इस प्लॉट का बैनामा उनके नाम कर दिया था। इसके बाद वह व उनके पति मोहल्ला चमरी स्थित प्लॉट पर कब्जे लेने के लिए गए थे। जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि यह प्लॉट आरोपी देवेंद्र का नहीं है बल्कि उसका खसरा नंबर 506 में नाम दर्ज है। इसका लाभउठाकर देवेंद्र ने विभिन्न फर्जी बैनामे रीनू व उसकी मां लक्ष्मी आदि के नाम कर रखे हैं। सभी आरोपियों ने
फर्जी दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी कर उनके नाम प्लॉट का फर्जी बैनामा कराया है।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर बॉबी मित्तल, बाबूराम, चंद्रप्रकाश, देवेंद्र, रीनू व उसकी मां लक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page