अमानवीयता: प्रेमविवाह करने वालें युवक को प्रेमी पत्नी की मौत के बाद शव को दफनाने के लिए खानी पड़ी दर दर की ठोकरें, पुलिस बनी मददगार, पुलिस सुरक्षा में दफनाया शव

अमानवीयता: प्रेमविवाह करने वालें युवक को प्रेमी पत्नी की मौत के बाद शव को दफनाने के लिए खानी पड़ी दर दर की ठोकरें, पुलिस बनी मददगार, पुलिस सुरक्षा में दफनाया शव
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में परिजनों व ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रेम-विवाह करने वाले युवक की बीमार पत्नी की मौत के बाद उसके शव को दफनाने के लिए पति को दर दर की ठोकरें खानी पड़ी। आखिरकार धौलाना पुलिस ने मदद करते हुए पुलिस सुरक्षा में महिला का शव सुपुर्द-ए-खाक करवाया गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी शाहनवाज ने चार वर्ष पूर्व परिवार की मर्जी के बिना मुस्कान से प्रेम निकाह किया था। पत्नी मुस्कान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पत्नी के शव को दफनाने के लिए शाहनवाज गांव के कब्रिस्तान पहुंचा ,तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बेवस प्रेमी पत्नी शाहनवाज पत्नी के पैतृक गांव पहुंचा, लेकिन वहां भी मृतका के परिजनों ने भी शव को दफनाने से इंकार कर दिया। जिस कारण वह शव को लेकर इधर-उधर भटकता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक की मददगार बनकर मृतका के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करवाया ।












