5 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में लगेगा पुस्तक एक्सचेंज एवं पुस्तक दान मेला

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल को हापुड़ मे पुस्तक एक्सचेंज एवं पुस्तक दान मेला आर्यसमाज मंदिर में आयोजित होगा।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य धीरज गुप्ता व राजकुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्य संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न पुस्तक एक्सचेंज एवं पुस्तक दान मेलों का आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष भी संस्था के द्वारा मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप अपनी उपयोग हो चुकी पुस्तकें दान स्वरूप दे सकते हैं एवं उनके बदले अपनी आवश्यकता अनुसार पुस्तकें उपलब्ध होने पर पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए ले सकते हैं।
आगामी पुस्तक एक्सचेंज एवं पुस्तक दान मेलों की जानकारी
समय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक
स्थान – आर्य समाज मंदिर, हापुड़
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को आर्य समाज मन्दिर, गढ़ रोड, हापुड़ में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होने जा रहा है। आप सभी की भागीदारी प्रार्थनीय है।
सम्पन्नता के साथ हर कोई जन्म नहीं लेता कुछ लोगो को अपनी इच्छाएँ कमानी पड़ती है। उन्हे अपनी सफलता की कुंजी ढूढ़ने में मदद करें। समाज को शिक्षित करने में योगदान दें।
हम आपकी उपयोग हो चुकी पुस्तकों को अपने पुस्तकालय में संग्रहित कर जरूरतमन्द बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं। अब आप जब भी पुस्तकों को रद्दी में बेचने की सोचें, तो हमें याद कीजिए, हम और आप साथ मिलकर किसी जरूरमन्द बच्चे के अंधकारमय भविष्य में प्रकाश की एक किरण बनने में मदद कर सकते हैं।
अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें अवश्य दान करें एवं अगली कक्षा की पुस्तकें उपलब्ध होने पर रजि० कराकर ले जायें।
कार्यालय प्रयोग हेतू बच्चे का आधार कार्ड एवं फोटो अवश्य लायें।
लक्ष्य संग्रहालय का पता- 1130, न्यू शिवपुरी, गत्ता फैक्ट्री के पीछे, हापुड़-245101 (उ0प्र0) सम्पर्क सूत्र- 992702233, 7060506072, 7011800527, 8791440474, 9412574556, 93586339639818926191, 7906555872,











