भीषण गर्मी में छात्राओं को रैली में शामिल करवाने वाली प्रधानाचार्या व भाजपाइयों के विरुद्ध डीएम से कार्रवाई की मांग

हापुड़-
कांग्रेस समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपाई पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर भाजपाइयों पर कार्यवाही हेतु मुद्दा उठाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिलाधिकारी कविता मीना को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों ने गत 23 अप्रैल को रामनिवास स्मारक कालेज की छात्राओं के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। उस विषय में अब तक प्रशासन की ओर से क्या कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि इस मामले में कालेज की प्रिंसिपल और भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर पूछा गया हैं। जिसके जवाब में कालेज की प्रिंसिपल की ओर से यह जवाब आया हैं कि उस दिन कालेज के बच्चों की एक रैली निकाली गई थी। लेकिन पुतला फूंकने के मामले में न तो छात्राओं की कोई भूमिका हैं और न ही कालेज की प्रिंसिपल का कोई रोल हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया हैं कि आगे से इस तरह की कोई कृत्य उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नहीं होगा। जिलाधिकारी कविता मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने में नोटिस के जरिए चेतावनी जारी की गई हैं।
जिलाधिकारी और प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही से कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल नाखुश हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अ अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि 30 अप्रैल को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मेरठ मंडल आयुक्त से मुलाकात करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि कांग्रेस जन प्रशासन की कार्यवाही से बिलकुल भी खुश नहीं हैं और अपनी असहमति दर्ज कराता हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि जिलाधिकारी सरकार के दबाव में है,इसलिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख संजय सिंह यादव,राजेश यादव,श्याम सुन्दर भुर्जी,अली मुर्तजा,अख्तर मलिक,पीसीसी सदस्य नरेश भाटी,जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली आदि लोग मौजूद रहें।











