ATMS College of Education Menmoms
HapurNews

16 करोड़ की लागत से बन रहें गावों के मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का सांसद, विधायक ने किया शिलान्यास

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)। क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल व हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा आज हापुड़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 12.800 किलोमीटर लम्बे दोमयी-धनौरा- वझीलपुर-खड़खड़ी-असरा-आगापुर-लोटी मार्ग के 16 करोड़ 76 लाख 47 हजार रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। कोरोना के वैश्विक संकट के बावजूद विकास कार्यों की गति धीमी अवश्य हुई है लेकिन रुकी नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विधायक विजयपाल लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं तथा उसी का परिणाम है कि अत्यंत जर्जर यह मार्ग अब चौड़ीकरण के साथ बनने जा रहा है।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया तथा इसी प्रकार आगे भी करते रहेंगे। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से जाने वाली सड़कों का जाल बिछने से यहां के लोगों का आवागमन अत्यंत सुगम हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान हापुड़ देहात मण्डल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, सांसद प्रतिनिधि सुधीर गोयल, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, प्रमोद त्यागी, मण्डल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कोरी, सहदेव त्यागी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत सैनी, तुषार अग्रवाल, सुभाष त्यागी खड़खड़ी, महेश तोमर, सुनील वर्मा, पवन गर्ग आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुबीश त्यागी ने किया।

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page