M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए अधिकारियों ने बुलडोजर से 42600 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

एचपीडीए अधिकारियों ने बुलडोजर से 42600 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

-प्राधिकरण की कार्यवाही से कालोनाइजरों में मचा हैं,हडक़ंप

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना देहात क्षेत्रान्तर्गत 6 स्थानों पर 42600 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि



हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना देहात क्षेत्रान्तर्गत में लोदी रोड पर विपिन चौहान द्वारा 6000 वर्ग मीटर,ततारपुर में राजू,बॉबी द्वारा 6000 वर्ग मीटर,जरौठी रोड पर रवि प्रकाश द्वारा 3100 वर्ग मीटर,धीरखेड़ा मेरठ रोड पर बबलू त्यागी द्वारा 15000 वर्ग मीटर,धीरखेड़ा चौकी मार्ग पर रोशन खरबंदा द्वारा 10000 वर्ग मीटर व धीरखेड़ा मेरठ बाईपास पर महिपाल द्वारा 2500 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।



उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।



इस अभियान में प्रवर्तन प्रभारी राकेश सिंह तोमर,सहायक अभियंता वीरेश राणा,अवर अभियंता पीयूष जैन,अजय सिंहल व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page