M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए आगामी एक व दो अक्टूबर को आवास मेला लगायेगा:अर्चना


-पहले आओ-पहले पाओ योजना में भवनों का आवंटन मेले में किया जायेगा
-वीसी ने अधिकारियों के साथ प्रीत व आनंद विहार योजना का किया निरीक्षण
-अधिकारियों को दिये निर्देश,खाली भवनों की साफ-सफाई कराये
हापुड़-
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी एक व दो
अक्टूबर(नवरात्रि)में आवास मेले का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें पहले
आओ-पहले पाओ योजना के तहत आवासीय योजनाओं में स्थित भवनों का आवंटन किया
जायेगा। मेले में रजिस्ट्री,मानचित्र सम्बंधी समस्याओं का निस्तारण व
आवंटित सम्पत्तियों का लकी ड्रा भी निकाला जायेगा।
                हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार
सिंह ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में एक व दो अक्टूबर को प्राधिकरण
द्वारा आवास मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्राधिकरण की विभिन्न
योजनाओं में खाली भवन,भूखंडों ग्रुप हाउसिंग,स्कूल आदि सम्पत्तियों की
जानकारी दी जायेगी। मेले में रजिस्ट्री,मानचित्र सम्बंधित समस्याओं का
निस्तारण व आवंटित सम्पत्तियों का लकी ड्रा निकाला जायेगा। साथ ही आकर्षक
गिफ्ट भी प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा मेले में स्कूली बच्चों के लिए
पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।
       उन्होंने बताया कि आवास मेले में पहले आओ पहले पाओ योजना के के
तहत आनंद विहार व प्रीत विहार आवासीय योजना में निर्मित एमआईजी,एलआईजी व
ईडब्लूएस भवनों का आवंटन कार्यक्रम स्थल पर ही किया जायेगा।
        मंगलवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना
वर्मा ने सचिव प्रदीप कुमार सिंह,मुख्य अभियंता देवेन्द्र शर्मा,अवर
अभियंता वीरेश राणा के साथ प्रीत विहार व आनंद विहार आवासीय योजना का
निरीक्षण कर अधिकारियों का निर्देशित किया,खाली भवनों की साफ-सफाई कराई
जाये।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page