News
कॉलेज पढ़ने गई अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी फरार

कॉलेज पढ़ने गई अपहृत
छात्रा को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी फरार
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व कालेज में पढ़ने गई अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 जुलाई को उनकी पुत्री स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढने गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुत्री को काफी तलाश किया था।बाद में पता चला कि एक युवक उसका अपहरण कर ले गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अपहृता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।












