बिहार के कुख्यात 50 हजार के ईनामी बदमाश को सिम्भावली व बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

बिहार के कुख्यात 50 हजार के ईनामी बदमाश को सिम्भावली व बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में बिहार सिम्भावली पुलिस व एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात 50 हजार के ईनामी बदमाश डब्लू यादव को मार गिराया। हापुड़ के कुछ व्यापारी निशाने पर थे।
आरोपी इनामी बदमाश बिहार से हत्या और लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मृतक बदमाश के कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बिहार क निवासी डब्लू यादव पुत्र सिंभावली थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस, नोएडा एसटीएफ और सिंभावली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश डब्लू यादव घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मृतक बदमाश पर बिहार से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मृतक पर दो दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी मृतक बदमाश डब्लू यादव के निशाने पर हापुड़ के कोई नामी व्यापारी भी थे।












