M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों का धरना, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग तेज

हापुड़।

जिलें में बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। हापुड़, पिलखुवा और गढ़ डिवीजन के कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नारेबाजी की और अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मांग रखी कि सभी संविदा कर्मचारियों को निगम में स्थायी रूप से शामिल किया जाए। इसके अलावा न्यूनतम वेतन 24,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जिन कर्मचारियों को पूर्व में नौकरी से निकाला गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही 8 घंटे की शिफ्ट लागू करने और प्रति माह 4 अवकाश देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना गया है। उन्होंने कहा कि जो भी मांगें विभागीय स्तर पर संभव हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page