M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित: जब तक हिंदू जागृत है, तब तक भारत सुरक्षित है – सह प्रांत प्रचार प्रमुख

विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित:
जब तक हिंदू जागृत है, तब तक भारत सुरक्षित है – सह प्रांत प्रचार प्रमुख

हापुड । सह प्रांत प्रचार प्रमुख मेरठ एवं मुख्य वक्ता अनिल ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और हिंदुत्व की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करना है। भेदभाव छोड़कर आपसी सद्भावना व सामाजिक एकता को बढ़ाना होगा, तभी यह सम्मेलन सफल होंगे।

सह प्रांत प्रचार प्रमुख सकल हिंदू समाज द्वारा तगासराय बस्ती के हिंदू सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में चेतना शक्ति है, यदि हम सभी एकजुट रहे तो कोई भी संकट हमें पराजित नहीं कर सकता है। चार हजार साल से भी पहली पुरानी परंपरा के रूप में समझना और अपनाना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ धन कमाकर बच्चों को देना काफी नहीं है, उन्हें रामायण, गीता और वेदों का ज्ञान देना बेहद जरूरी है।
अगर इस ज्ञान से बच्चों को अछूता रखा गया तो सनातन की पहचान ही मिट जाएगी।

उन्होंने आवाह्न किया कि हमे एक साथ मिलकर अपनी आस्था और सम्मान की रक्षा करनी होगी। जब तक हिंदू जागृत है, तब तक भारत सुरक्षित है। वहीं गांव खड़खड़ी निवासी राष्ट्रीय



कवि विकास विजय त्यागी ने अपनी कविताओं को श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने कविताओं के साथ भारत माता का जयघोष किया। इस



मौके पर गिरीश त्यागी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ,विजय त्यागी ,राहुल प्रजापति, रामपाल प्रजापति ,संजीव पार्षद यतीश पार्षद,विजय त्यागी, विकास त्यागी, आदेश त्यागी, दीपक त्यागी, सीट त्यागी, वीरेन्द्र त्यागी,संजय खटीक,चेतन आनंद वाल्मीकि प्रमोद यादव,सुरेंद्र माधरे मुनेश सैनी आदि मौजूद थे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page