M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भगवान महावीर स्वामी के 2550वे निर्वाण महोत्सव का रथ के हापुड आगमन पर स्वागत हुआ

हापुड़।जैन धर्म के 24वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के अंहिसा, ‘जियो और जीने दो’ का सन्देश देता हुआ जैन रथ के हापुड आगमन पर जैन धर्म के भक्तों ने रथ मे विराजमान भगवान महावीर स्वामी की आरती तथा रथ का स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2550वे निर्वाण महोत्सव पर यह रथ जौलाई 2024 मे राष्ट्र जैन मुनिराज प्रज्ञा सागर जी महाराज की मगंल प्रेरणा तथा मार्गदर्शन मे केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी ने दिल्ली से रवाना किया है जो भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति (रजिस्टर्ड) दिल्ली के निर्देशन मे सम्पूर्ण देश मे 2550 जैन मन्दिरों का भ्रमण करते हुए दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष स्थली पावापुरी पहुंचेगा।

हापुड मे अशोक कालोनी, पारसनाथ जैन मन्दिर, मेरठ रोड, तहसील चौपला, कोठी गेट, कसेरठ बाजार, पक्का बाग होते हुए गढ़ रोड शंकर गंज जैन मंदिर पहुंचा ,जहाॅ से सिकन्दराबाद को रवाना हुआ। मार्ग मे जैन भक्तों ने आरती, स्वागत किया। यह रथ अब तक 350 जैन मन्दिरों का भ्रमण पूरा कर चुका है। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन तथा प्रमोद कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन,  तथा भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, अर्चित जैन, तुषार जैन,विनोद जैन, अनिल जैन, आर के जैन, हिमांशु जैन, राजीव जैन, बीनू जैन, प्रदीप जैन,राहुल जैन,रेणुका जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन,मितिशा जैन,स्नेहलता जैन,ऋतु जैन, अनिता जैन, शिल्पी जैन, सरोज जैन,रेखा जैन, भावना जैन, मगन जैन, आदि उपस्थित थे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page