ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने फूंका बांग्लादेश का पुतला, बांग्लादेश के पीएम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेसियों ने फूंका बांग्लादेश का पुतला, बांग्लादेश के पीएम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

हापुड़। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित होकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस का पुतला फूंका और झंडा जलाकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने बांग्लादेश के पीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और झंडे पर जूते मारकर अपना विरोध जताया। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं* कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा हैं। वह बेहद ही निंदनीय और शर्मनाक हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी जताई हैं और मोदी सरकार से मामले में दखल देने की मांग की हैं।
*पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं* कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इस मामले में दखल देने व कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं कि बांग्लादेश में हिटलरशाही चरम सीमा पर हैं।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, रामप्रसाद जाटव, आई सी शर्मा, इकबाल प्रधान, सतेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, कुसुम लता, अमरनाथ प्रधान, फुरकान कुरैशी, नफीज खान, लाल बहादुर, जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, कुंवर मजहर खान, धर्मेंद्र कश्यप, ओमवीर नागर, निसार पठान, गौरव गर्ग, अनुज कुमार एडवोकेट, भरत लाल शर्मा, मनोज शर्मा, कय्यूम सलमानी, प्रेम सागर, मनोज कुमार, यशपाल ढिलोर, रईस अन्नू, कमल किशोर भुर्जी, गोपाल भारती, तपसीर , तहमीना, अनूप कुमार, हैदर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page