M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsPilkhuwaUttar Pradesh

नौ हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज

नौ हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज

हापुड़

सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक से माल पलटी कराने के नाम पर मालिक से नौ हजार की रिश्वत लेने के मामले में थाना पिलखुवा की चौकी एचपीडीए पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हरियाणा के जिला झज्जर के थाना बेरी क्षेत्र के दुवलधन के मनिंदर ने बताया कि उसके पिता कप्तान सिंह के ट्रक पर जिला राजस्थान के जिला अलवर के थाना जाहर खेड़ा का सन्नू चालक है।

16 अगस्त को हुआ हादसा

16 अगस्त को चालक कर्नाटक के मददुर से ट्रक में कच्चे नारियल लेकर वापस लौट रहा था। थाना पिलखुवा के चौकी मारवाड़ क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर ट्रक की एक बस से टक्कर हो गई थी।

घटना की जानकारी पर चौकी मारवाड़ पर तैनात कांस्टेबल यशवीर और गौरव वहां पहुंचे और ट्रक को वहां से एचपीडीए चौकी पर लेकर आ गए। दोनों सिपाहियों ने ट्रक को चौकी के पास ही खड़ा करा दिया।

चौकी पर बुलाकर ली नौ हजार की रिश्वत

पीड़ित ने पुलिसकर्मियों से ट्रक के माल को दूसरे वाहन में ले जाने के लिए कहा। माल दूसरे वाहन में पलटी कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने एक लाख रुपये मांगे। रुपये मांगने की आडियो रिकार्डिंग उसके दोस्त हरियाणा के जिला रोहतक के टिटौली के मंजीत के मोबाइल फोन में है।

दोनों सिपाहियों ने पीड़ित को चौकी पर बुलाया और 9000 रुपये ले लिए। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने बाकी रुपये देने के बाद ही माल पलटी कराने के लिए कहा। मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।

क्या बोले जिम्मेदार

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page