ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ के युगल कवि को बरेली में किया सम्मानित

हापुड़। हापुड़ के कवि डॉ राकेश अग्रवाल का उनकी जन्म भूमि आंवला जिला बरेली में उनकी पत्नी डॉ रानी कमलेश के साथ भरत इंटर कॉलेज के प्रांगण में नागरिक सम्मान हुआ । आंवला के प्रतिष्ठित नागरिकों भुवनेश अग्रवाल सुनील अग्रवाल जगदीश अग्रवाल गोपाल प्रमोद राकेश सक्सेना हरिमोहन खंडेलवाल गिरिराज खंडेलवाल शिक्षकों और छात्राओं ने शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए भाव विभोर होकर सम्मान किया। वाला में सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के विकास में इनका बड़ा योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के विस्तार में भी इन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। वाला में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना और विकास के लिए इन्होंने हापुड़ से भी धन संग्रह किया था । स्थापना के समय इन्होंने बच्चों का एकत्रीकरण भी किया था । इस अवसर पर इस कवि युगल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया । इस सम्मान के लिए कवि युगल को हापुड़ के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाई दी इनमें डॉक्टर अशोक मित्र राजेश वशिष्ठ वेद अरोड़ा बीनू सिंह विशाल अग्रवाल निधि श्रुति चंद्रप्रभा आदि शामिल हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page