ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

योगी बुलडोजर ने ध्वस्त की 15 हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लांटिंग, शहर में मेहरबानी, खूब फल-फूल रहा है अवैध निर्माण का कारोबार

हापुड़।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र में दो स्थानों पर 15000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी अमित कादियान ने बताया कि हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में इन्दु शर्मा,विशाल गोयल व मनोज शर्मा द्वारा असौड़ा दोयमी रोड पर 8000 वर्ग मीटर व ब्रज मोहन द्वारा ग्राम असौड़ा में 7000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

प्रभारी सचिव ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा नवंबर माह में अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लाटिंग को ध्वस्तीकरण किया जायेगा।

इस अभियान में प्रवर्तन प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा,अवर अभियंता सत्यवीर सिंह व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।

———

दो महीने बाद गरजा एचपीडीए का बुलडोजर

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार को करीब दो महीने बाद अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की है। इन दो महीने में कार्यवाही क्यों नहीं की गयी,इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है?

———————

हापुड़ सिटी पर मेहरबानी क्यों?

हापुड़ सिटी में चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो रहा है। पिछले कई महीने से हापुड़ शहरी क्षेत्र में आवासीय,कार्मिशियन,बेसमेंट आदि विभिन्न स्थानों पर मानकों के विपरीत निर्माण दिन रात जारी है। आखिरकार एचपीडीए द्वारा इन निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही क्यों अमल में नहीं लाई जा रही है, किसके संरक्षण में निर्माण हो रहा है?

———————-

हापुड़ सिटी क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण जारी

आपको बता दें,कि हापुड़ सिटी क्षेत्र में मानकों के विपरीत सभी मार्गों पर दिन रात प्राधिकरण के मानकों के विपरीत बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे सरकार को लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। जानकारी होने के बावजूद प्राधिकरण द्वारा इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करने से निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलंद है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page