ATMS College of Education Menmoms
News

लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे को लेकर सड़कों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, शहर में निकाली शक्ति यात्रा


प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़ रही हैं महिलाएं – मोनिका शर्मा

हापुड़। 20 दिसंबर दिन सोमवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने शक्ति यात्रा निकाली। पक्का बाग चौराहा से शुरू होकर यात्रा चंडी मंदिर, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, गद्दा पाड़ा, पीर बहाउद्दीन, कोठी गेट होते हुए अतर पूरा चौराहा स्थित नेहरू जी की मूर्ति पर समाप्त हुई। यात्रा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य फ्रंटल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के पर्चे भी बांटे। यात्रा की समाप्ति के बाद महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को प्रियंका गांधी जी से उम्मीद है और कांग्रेस पार्टी को ओर हर वर्ग तबका आज लगाकर देख रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा प्रदेश की बेटियों के बीच में एंथम की तरह प्रसिद्ध हो गया है। ये नारा महिला सशक्तिकरण की आवाज बन गया है। इस यात्रा में आशा, मोना, रानी, सुमन, अलका, कमला देवी, पूनम, बृजबाला, लक्ष्मी, जूली, अनिता, कोमल, पिंकी, नीतू, निशा, सुषमा, सुनीता, सविता, कृष्णा, नीतू, रजनी, कमलेश, पूजा, बाला, मुन्नी, अंजना, काजल, नेहा, ममता, नैना, रेखा, अंजलि, प्रिया, चिंकी, रजनी, आशा, शालू, आकाश, नितिन, सईद अयाजुद्दीन, अमित सैनी, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, विनोद जाटव, दीपक मोघे, भारत लाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, आतिफ हसन, निसार खान, मुज्जमिल, फरदीन, धर्मेंद्र कश्यप, रघुवीर सिंह, अंकित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page