लखदातार मित्र मंडल के तत्वावधान में पांच मई को आयोजित होगा श्री श्याम महोत्सव

हापुड़। लखदातार मित्र मंडल के तत्वावधान में पांच मई को हर्षोल्लास से श्री श्याम महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों द्वारा तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
मंडल के सेवादार अर्जुन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित स्व. पंडित परमानंद बाग कांति की धर्मशाला के सामने वाले मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले तीन मई को कार्यक्रम स्थल का सुबह सात बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे से निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा मंडी पाटिया स्थित खाटू श्याम मंदिर से सर्राफा बाजार, चंडी रोड, पक्का बाग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर विश्राम करेगी। इसमें बाबा का नासिक ढोल और नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा। पांच मई को संकीर्तन में भजन गायकों द्वारा भजन प्रवाह किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचने का आह्वान किया है।

Exit mobile version