fbpx
News

डॉ.संजीव वशिष्ठ को विधानसभा अध्यक्ष ने अटल रत्न सम्मान 2021से किया सम्मानित ,लोगों ने दी शुभकामनाएं


हापुड़(अमित मुन्ना)।
हापुड़ के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.संजीव वशिष्ठ को
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में अटल रत्न सम्मान 2021 देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान पर डाक्टरों व शहरवासियों ने बंधाई दी हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के रेलवे रोड़ स्थित सिटी प्लाजा में होम्योपैथिक क्लीनिक संचालित कर लोगों की सेवा करनें वाले प्रमुख चिकित्सक व समाजसेवी डॉ.संजीव वशिष्ठ को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म उत्सव के अवसर पर अटल रत्न सम्मान 2021 का आयोजन विधान सभा भवन के सेन्ट्रल हॉल में विधान सभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने सम्मानित किया। इस मौकें पर कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक और अन्य लोग उपस्थित थे।
इसमें हापुड़ क्षेत्र से होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ण एवं अनुकरणीय योगदान के लिए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० संजीव वशिष्ठ को अटल रत्न सम्मान 2021से नवाजा गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम आपके सुख-समृद्धि और यश की कामना करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page