ATMS College of Education Menmoms
News

पार्टी को मजबूत करना हमारा लक्ष्य – परमेंद्र तोमर

हापुड़ – युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमेंद्र तोमर का सोमवार को आगमन हुआ। जहां युवा प्रदेश अध्यक्ष का सैकडों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

परमेंद्र तोमर ने प्रेस वार्ता कर पार्टी की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा लोकदल पार्टी गरीबों मजदूरों और असहाय लोगों को साथ लेकर चल रही है। भाजपा की तुच्छ राजनीति को जनता आगामी विधानसभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी। वही जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि भाजपा से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को लुभाने के लिए नोकरी देने का वादा किया। लेकिन वह युवाओं को नोकरी नही दे पाए।

वही हापुड़ निवासी अशोक त्यागी को युवा विंग का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। अशोक त्यागी ने कहा कि वह पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुचाएंगे और राष्ट्रीय लोकदल की सदस्या चलाकर पार्टी का कुनबा बढ़ाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर नानक चन्द शर्मा, बिट्टू त्यागी, राजीव त्यागी, आकिल खान, विवेक चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page