ATMS College of Education Menmoms
News

दिल्ली के युवक ने जनपद की युवती से किया रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती घर में अकेली थी। इस दौरान दिल्ली निवासी एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिल्ली के एक मोहल्ला निवासी युवती पिछले कुछ महीने से बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहती है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को घर के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी।

इस दौरान दिल्ली के थाना ज्योतिनगर के अशोक नगर गली नंबर पांच निवासी निखिल उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन उसने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों युवती को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि आरोपी को गांव सिमरौली स्थित काली नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page