ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने दिल को छू लेने वाला उदाहरण किया पेश, दिल्ली के छात्र की परेशानी का हापुड़ में मिला समाधान

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

हापुड़

महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने एक दिल को छू लेने वाला उदाहरण पेश किया जब उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र अभय की काउंसलिंग की। अभय पढ़ाई के दबाव से परेशान था और उसने हापुड़ महिला थाने को गलती से फोन कर दिया था। उसने पूछा कि जो बच्चे अपने माता-पिता की बात नहीं मानते हैं, क्या पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाती है?

अरूणा राय ने अभय को समझाया कि पुलिस बच्चों को पकड़ने के बजाय उनकी काउंसलिंग करती है। उन्होंने अभय को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने माता-पिता की बात सुनने की सलाह दी। जब अभय ने बताया कि उसके पिता जज हैं और मां डॉक्टर हैं, और वह भी डॉक्टर बनना चाहता है, तो अरूणा राय ने उसे खूब पढ़कर अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

छात्र अभय ने बताया कि उसके स्कूल में टीचर उसे याद न करने पर मुर्गा बनाती है, जिससे उसे अपमानित महसूस होता है। जिस पर इंस्पेक्टर अरूणा राय ने उसे आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर टीचर से बात करेंगी।

थाना प्रभारी अरूणा राय ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में पेरेंट्स को बच्चों के लिए भी समय निकाला चाहिए और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग भी करनी चाहिए।

इस मामले में अरूणा राय की काउंसलिंग ने न केवल अभय को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, बल्कि उसे अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page