M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, मां का प्रेम समुद्र की तरह अथाह और आकाश की तरह विशाल होता है – नीरु मित्तल

हापुड़।

एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में मातृदिवस के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व की महिमा, संस्कारों की गरिमा तथा परिवार में मां के अमूल्य योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।

संस्था अध्यक्ष डॉ. अराधना बाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि की सबसे पवित्र अनुभूति है। मां के चरणों में ही जीवन का प्रथम विद्यालय बसता है। उन्होंने कहा कि जिस घर में मां की मुस्कान होती है, वहां ईश्वर का वास होता है। मां त्याग, तपस्या, करुणा और ममता की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं।

पूर्व अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भी हमें अपनी संस्कृति और मातृ सम्मान की परम्परा को जीवित रखना होगा। मां वह शक्ति है जो स्वयं कष्ट सहकर भी अपने परिवार के जीवन में खुशियों के दीप जलाती है।

सचिव नीरू मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से जीवन की हर कठिन राह सरल हो जाती है। मां का प्रेम समुद्र की तरह अथाह और आकाश की तरह विशाल होता है।



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं काव्य पाठ ने सभी को भावविभोर कर दिया। उपस्थित महिलाओं ने मातृत्व से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा मां की महिमा पर आधारित विचार प्रस्तुत किए।



इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिमरन गोयल, भवनिता गर्ग, संतोष गर्ग, रजनी बंसल, संतोष शर्मा, मधु गर्ग, दीपाली मित्तल, आशा भटनागर, उर्मिला शर्मा, गीता गर्ग तथा सुषमा खन्ना सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page