ATMS College of Education Menmoms
News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता बाइक रैली,सभी को वोटर बनने और मतदान करने के लिए करें प्रेरित -मेधा रूपम

हापुड़़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट हापुड़ से राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता बाइक रैली निकालते हुए जिला प्रशासन द्वारा कमला अग्रवाल इंटर कॉलेज हापुड़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कमला अग्रवाल मैदान पर बने भारत के नक्शे के हर प्रांत में खड़े बच्चों को मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई। इसके पहले जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी द्वारा मतदाता शपथ “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 में जिन छात्र-छात्राओं युवकों युवतियों की उम्र 18 साल पूरी हो गई वह सभी फार्म 6 भरकर मतदाता बनें और जो भी मतदाता हैं वे सभी आगामी सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करके जागरूक मतदाता होने का गौरव प्राप्त करें । लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान प्रतिशत बढ़ने से ही सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक सरकार के गठन में मतदाताओं की भूमिका सराहनीय रहती है। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सभी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए सभी को वोटर बनने और मतदान करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2023 कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, चित्रकला स्लोगन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह , उप जिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य कमला अग्रवाल इंटर कॉलेज, विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं स्काउट के बच्चे तथा शिक्षक , शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

12 Comments

  1. Pingback: fortnite hacks
  2. Pingback: howtogclub
  3. Pingback: pk789
  4. Pingback: sexy chat
  5. Pingback: Larry
  6. Pingback: Mary
  7. Pingback: freshbet
  8. Pingback: deepseek
  9. Pingback: Gates of Olympus
  10. Pingback: แทงหวย

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page