M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 26 जून : धनु से मकर में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, चल पड़ेगा सिंह राशि वालों का रुका काम, जानें अन्य की स्थिति

ग्रहों की स्थिति – वृषभ राशि में राहु और बुध का गोचर है। मिथुन राशि में सूर्य हैं। कर्क राशि में सूर्य और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु है। चंद्रमा धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनिदेव पहले से हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। यहां पर अस्‍पष्‍ट विषयोग भी बनेगा।

राशिफल-

मेष – सीने में विकार, व्‍यवसायिक परेशानी, पिता को परेशानी, पैतृक सम्‍पत्ति में परेशानी आ सकती है। बचकर पार करें। प्रेम सही और संतान की स्थिति भी सही रहेगी। सूर्यदेव को जल दें और नीली वस्‍तु का दान करें।



वृषभ – अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चलेगा। सही समय पर सही निर्णय लेने की सम्‍भावना भी है लेकिन फिर भी थोड़ा सजग भी रहें। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।





मिथुन – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।



कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। नए रोजगार के बारे में न सोचें। एक-दो दिन रुक जाएं। नौकरी में रिस्‍क न लें। प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम रहेगी। शनि तत्‍व का जैसे नीले या काले किसी भी पदार्थ का दान करें।



सिंह- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।



कन्‍या – मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं रहेगी। मानसिक स्थिति समस्‍या में रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य सही नहीं है। प्रेम भी मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम गति से ही चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करें।



तुला – गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार सही चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

धनु – जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग या नेत्र रोग से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रिस्‍क न लें। बाकी ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का स्‍मरण करें।

मकर – सकारात्‍मक और नकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति भी अच्‍छी है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम सही चलेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

कुंभ – मन में भटकाव, अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापार मध्‍यम है। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन – आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन मन परेशान रहेगा। तन भी परेशान है। व्‍यापार ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page