fbpx
News

भाजपा नेता की दादी का निधन

शोक में डूबे भाजपाई

धौलाना।
गाँव सपनावत निवासी भाजपा नेता व मंडल उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार की दादी माँ का बृहस्पतिवार को देर शाम निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही भाजपाईओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह को गांव के ही श्मशान पर किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए गाँव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र राणा ने बताया कि राहुल नंबरदार की दादी मां दिलावरी देवी सिसौदिया की उम्र करीब 85 वर्ष थी। बीते दस दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम को उनकी तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ी तो स्वजन उन्हें लेकर दौड़ पड़े। लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे क्षेत्र में प्रसारित हो गए। भाजपाइओ में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा, मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिंटू चौहान, मंडल महामंत्री अभिषेक तोमर, विवेक गोस्वामी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही क्षेत्र व गाँव के गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। राष्ट्रीय कवि कुशल कुशवाहा, शासकीय अधिवक्ता व कवि ओमपाल सिंह विकट भी अंतिम संस्कार में शामिल रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page