News
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने बेबी किट व लैपटॉप वितरित किये

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने बेबी किट व लैपटॉप वितरित किये
-अध्यक्ष ने कन्या पूजन कर एवं पुष्टïाहार वितरित किया
,हापुड़ ।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने बच्चों को लेपटॉप ,प्रमाण पत्र एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बच्चियों को बेबी किट व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा0 बबीता सिंह चौहान
ने 5 बच्चियों को कन्या पूजन कर उपहार वितरित कर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मेरठ रोड़ स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए बेहद संवेदनशील है। जिसके तहत सरकार द्वारा अनेक योजनाओं को संचालित करवाया जायेगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत, एडीएम सन्दीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर रमेशचन्द पाण्डे , जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह , वन स्टोप सेंटर मैनेजर सोनिया आदि मौजूद थे।












