M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों व बैनामा लेखकों ने की हड़ताल, धरना-प्रदर्शन कर की तालाबंदी

रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों व बैनामा लेखकों ने की हड़ताल, धरना-प्रदर्शन कर की तालाबंदी

, हापुड़।

धौलाना तहसील परिसर में सब-रजिस्ट्री कार्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। बार एसोसिएशन और बैनामा लेखक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह है।

तहसील कम्पाउंड के सामने एसडीएम आवास के पास खसरा संख्या 465 और 417 में ग्राम समाज की खाली भूमि पर भी कार्यालय का निर्माण संभव है। विरोध प्रदर्शन के कारण रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन ने तहसीलदार प्रवेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार सिसोदिया, सचिव मोहम्मद फहीम और अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक रजिस्ट्री कार्यालय को तहसील परिसर या उसके आसपास स्थापित करने का प्रस्ताव नहीं आता, तब तक धरना जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने मांगों को अनसुना किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page