ATMS College of Education Menmoms
News

योगी सरकार ने रद्द की पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, दोषी जायेगें जेल, 6 महीने में री-एग्जाम

लखनऊ।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को 6 महीने में दोबारा यूपी पुलिस एग्जाम कराने का आदेश दिया है। साथ ही मामले की जांच एसटीएफ से कराए जाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर नोटिस जारी हो चुका है।आदेश दिया है कि वह अगले 6 महीने में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दोबारा यूपी पुलिस एग्जाम आयोजित करे। सीएम योगी ने इस बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच करेगी एसटीएफ
सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा को निरस्त करने और आगामी 6 महीने के अंदर ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षाओं में शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि 17 और 18 फरवरी को हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच के आधार पर शासन ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही भर्ती बोर्ड UPPRPB को निर्देश दिया है कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। मामले की जांच STF से कराए जाने का भी फैसला लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page