युवती की ईंट से पीटकर हत्या, हुई शिनाख्त, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, बैंक जाने को कहकर घर से निकली थी युवती

युवती की ईंट से पीटकर हत्या, हुई शिनाख्त, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, बैंक जाने को कहकर घर से निकली थी युवती
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त बहादुरगढ़ निवासी युवती के रुप में की है।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली रोड पर सोमवार रात को उबारपुर के जंगल में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
सूचना पाकर हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे चोट के निशान हैं। सिर पर चोट के इन निशानों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की किसी अन्य स्थान पर बेरहमी से हत्या व गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहाँ जंगल में फेंक दिया गया।
थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
परिजनों के अनुसार, शिवानी सोमवार सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिवार चिंतित था।











