दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, बोलीं- मिलेगा पूरा न्याय

दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, बोलीं- मिलेगा पूरा न्याय
पीड़िता की मां की शिकायत पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश; सुरक्षा का भी दिया भरोसा
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल सोमवार को हापुड़ नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता और उसकी मां से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मां ने पत्र लिखकर मांगी थी मदद
दरअसल, पीड़िता की मां ने बेटी की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर डॉ. हिमानी अग्रवाल को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए डॉ. अग्रवाल ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और खुद मौके पर पहुंच गईं।
निष्पक्ष कार्रवाई होगी’
डॉ. अग्रवाल ने परिजनों से कहा कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान महिला थाना प्रभारी अरुणा राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. अग्रवाल ने पुलिस को केस में लापरवाही न बरतने और समय पर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए।











