M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

चौधरी चन्द्रमणि त्यागी की मनाई गई पुण्य तिथि , दी श्रद्धांजलि

चौधरी चन्द्रमणि त्यागी की मनाई गई पुण्य तिथि , दी श्रद्धांजलि

हापुड़

चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कॉलेज तगासराय हापुड़ में चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के संस्थापक, महान समाज सेवी स्व0 चौधरी चन्द्रमणि त्यागी की चौदहवीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में प्रातः हवन आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं स्व0 चौधरी चन्द्रमणि त्यागी के पौत्र अधिवक्ता चौधरी मोहित त्यागी ने सपत्निक हवन में आहुति दी।

इस अवसर पर संस्थापक महोदय के बड़े पौत्र अंकित त्यागी ने उनके समाज में योगदान को रेखांकित किया। सभी ने सपरिवार हवन में आहुति दी। श्रद्धा सुमन अर्पण करने वालों में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सचिव ब्रिजेश त्यागी, उपसचिव राहुल त्यागी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, सदस्य राजेश्वर त्यागी, पुष्कर त्यागी, उमेश त्यागी, सुरेश चंद यादव, संजय यादव, राजबीर त्यागी, बिजेंद्र गर्ग, ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर रामरिछपाल इन्टर कालिज के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, गजेंद्र त्यागी, चौघरी निखिल त्यागी अहाते वाले, सुधीर त्यागी, अमित त्यागी, सुरेश चंद संपादक, जगदीश प्रसाद गोयल,प्यारे लाल आड़ती , इंटर एवं डिग्री कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के के शर्मा ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page