M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मेरे बदलाव की कहानी और कॉमिक्स गतिविधियों में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर हापुड़ जनपद का नाम रोशन करेंगे- डीसी पूजा सैनी

मेरे बदलाव की कहानी और कॉमिक्स गतिविधियों में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर हापुड़ जनपद का नाम रोशन करेंगे- डीसी पूजा सैनी

हापुड़ । प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रीतु तोमर संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने कहा, “बाल उत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। मेरे बदलाव की कहानी और कॉमिक्स बुक जैसी गतिविधियों से बच्चों में सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि ऐसे मंचों के माध्यम से बालिकाओं सहित सभी बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

बाल उत्सव के अंतर्गत जिले के समस्त विकास खंडों से आए लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला नोडल बालिका शिक्षा मीनाक्षी शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 30 बच्चों ने मेरे बदलाव की कहानी विषय पर तथा 30 बच्चों ने कॉमिक्स बुक आधारित चार्ट-पोस्टर पर रचनात्मक कार्य किया। दोनों ही प्रतियोगिताओं से चयनित 5-5 बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मीना मंच के माध्यम से बच्चों ने बालिका सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। सभी प्रतिभागी बच्चों ने दोनों विषयों पर उत्साहपूर्वक कार्य किया। कार्य का अनुश्रवण जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स कविता सिंह, प्रतिष्ठा, मोनिका अग्रवाल, शानू, रश्मि शर्मा एवं भावना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू आजाद तथा संजय शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) पूजा सैनी ने बताया कि जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर हापुड़ जनपद का नाम रोशन करेंगे।



कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता, देशराज वत्स, मनोज गुप्ता डीसी अमित शर्मा, नाजिम हुसैन, निखिल रावत, खिजर इकबाल, संजय कुमार यादव, एसआरजी भारत शर्मा, सोहनवीर सिंह तथा समस्त एआरपी, नोडल शिक्षक, सहित विभिन्न विकासखंडों से आये सुगमकर्ता शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


17 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page