ATMS College of Education Menmoms
News

अतीक के काफिले से टकराकर गाय की मौत,बाल बाल बचा कुख्यात अतीक अहमद

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिलें में यूपी में लाते समय कुख्यात अतीक अहमद के काफिले से टकराकर एक गाय की मौत हो गई। जबकि अतीक को लेकर दौड़ रही वेन पलटने से बाल-बाल बच गई है। सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे माफिया सरगना गैंगस्टर अतीक अहमद की वेन के साथ शिवपुरी जिले में हादसा हो गया है। शिवपुरी जिले से होकर गुजर रहा गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होते हुए निकला तो अचानक से अतीक अहमद की वेन के सामने एक गाय आ गई और वह उस वेन से टकरा गई जिसमें अतीक अहमद सवार था। इस हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि अतीक अहमद की वैन पलटने से बाल-बाल बच गई है। इस हादसे के बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए मौके पर ही रोका गया। बाद में अतीक अहमद का काफिला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page