ATMS College of Education Menmoms
News

बदमाशों ने दिल्ली निवासी रेंटल व्यवसायी से टेस्ट ड्राइव के बहाने तंमचें के बल पर लूटी कार 

बदमाशों ने दिल्ली निवासी रेंटल व्यवसायी से टेस्ट ड्राइव के बहाने तंमचें के बल पर लूटी कार
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दो बदमाशों ने दिल्ली निवासी रेंटल व्यवसायी से टेस्ट ड्राइव के बहाने तंमचें के बल पर कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार
दिल्ली शाहदरा निवासी अभिषेक शर्मा कार रेंटल व्यवसाय से जुड़े हैं। 31 जुलाई की शाम उन्हें एक कॉल आई। कॉलर ने एक माह के लिए कार किराए पर लेने की बात कही। अभिषेक उस समय देहरादून से दिल्ली लौट रहे थे और मेरठ के पास थे। कॉलर ने बताया कि वह भी मेरठ-गढ़ मार्ग पर नदी पुल के पास हैं।
अभिषेक वहां पहुंचे और दोनों व्यक्तियों ने कार ट्रायल ड्राइव करने की बात कही। अभिषेक ने उन्हें कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। उसने गाड़ी को सुनसान मार्ग पर जंगल की ओर मोड़ दी।
जब अभिषेक ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे चुप करा दिया। बाबूगढ़ इलाके में गांव उपेड़ा के पेट्रोल पंप के पास बदमाश अभिषेक को कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page