M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

मां पर किशोरी को 50 हजार रुपए में अधैड को बेचने व दो माह तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप, डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां पर उसे एक अधेड़ को 50 हजार रुपए में बेचने व अधेड़ व्यक्ति द्वारा दो माह तक बंधक बनाकर लगातार रेप करने का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने एसपी को कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक पाण्डेय से मिली और न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी मां ने रुपयों के लालच में उसे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला निवासी
एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति 11 दिसंबर 25 को बेच दिया था‌। अधेड़ ने दो माह तक एक कमरे में बंधक बनाकर उससे लगातार रेप करता रहा । बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी को मौका मिलते ही वह कैद से मुक्त होकर बाद वह सीधे अपने ताऊ के घर पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। परिवार के सहयोग से वह थाने पहुंची, लेकिन आरोप है कि तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पीड़िता ने डीएम को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उसे और उसके परिजनों को लगातार धमका रहे हैं। दोबारा उठाकर ले जाने और हत्या करने की धमकियां दी जा रही हैं। फिलहाल किशोरी डरी-सहमी अवस्था में अपने ताऊ के घर रह रही है।



मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अभिषेक पांडेय ने एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह को प्रकरण की जांच कर आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर व पीड़िता की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।



उधर डीएम से मिलने के बाद पीड़िता ने एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसपी ने गढ़मुक्तेशर थाना प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page